{"_id":"68ee8cf549265791f9034893","slug":"diwali-dishes-will-be-prepared-using-the-free-cylinder-received-under-the-ujjwala-scheme-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-149918-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: उज्ज्वला योजना से मिले मुफ्त सिलिंडर से दिवाली पर बनेंगे पकवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: उज्ज्वला योजना से मिले मुफ्त सिलिंडर से दिवाली पर बनेंगे पकवान
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर के अमरौना में मिट्टी के चूल्हे पर भोजन बनाती उज्वला योजना की लाभार्थी। संवाद
दीपावली पर सरकार ने करीब ढाई लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर रिफिल कराने की तोहफा दिया है। मुफ्त सिलिंडर से इस बार दीपावली पर पकवान बनाए जाएंगे। लाभार्थियों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी दी गई है। सिलिंडर रिफिल की धनराशि जल्द ही लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी।
जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है वह गैस एजेंसी पर ई-केवाईसी कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। जिले में भारत, इंडेन और एचपी गैस की करीब 38 एजेंसियां संचालित हैं। लाभार्थियों के खाते में गैस सिलिंडर रिफिल की धनराशि 910 रुपये भेजी जाएगी।
लक्ष्मणपुर के अमरौना की सुमन तिवारी ने बताया कि कई महीने से उन्होंने सिलिंडर रिफिल नहीं कराया है। मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता है। वहीं, सांगीपुर के गोड़वा की रीता देवी ने बताया कि कनेक्शन मिल गया है लेकिन हर महीने सिलिंडर नहीं भरा पाना मुश्किल है। जिस कारण चूल्हे पर आग जलाकर खाना बनाना पड़ता है। जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि दीपावली पर मुफ्त रिफिल का लाभ उज्ज्वला लाभार्थियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
लाभार्थियों की संख्या
इंडेन- 2,03,917
एचपी- 33,037
भारत गैस- 34,024