{"_id":"6028267e8ebc3ee930755136","slug":"divide-polling-stations-into-four-categories-dm-pratapgarh-news-ald2991744128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों को चार श्रेणियों में बांटें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों को चार श्रेणियों में बांटें : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करते डीएम नितिन बंसल।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। डीएम डा. नितिन बंसल ने कहा है कि मतदान केंद्रों को चार श्रेणियों में बांटा जाए। उन्हें असंवेदनशील, संवेदनशील, अति संवेदनशील तथा अति संवेदनशील प्लस की श्रेणियों में विभक्त किया जाए। जिससे मतदान के दौरान इन पर नजर रखी जा सके। डीएम ने आंशिक परिसीमन वाली ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी की समीक्षा की और कहा कि जो भी ग्राम पंचायतें आंशिक परिसीमन वाली हैं, उनमें विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जाए।
डीएम ने कैंप कार्यालय पर शनिवार को निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण एवं त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा किया। उन्होंने पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण के अंतर्गत निर्वाचक नामावली में प्राप्त शिकायतों, प्रार्थना पत्रों के संबंधों में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि निर्वाचक नामावली के संबंध में जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उन्हें गंभीरता से लेकर मौके पर जाकर जांच करें और उसका निस्तारण करें। डीएम ने कहा कि मतदाता सूची पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से बनाई जानी चाहिए। बैठक में सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय, एडीएम शत्रोहन वैश्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
17 को आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य
प्रतापगढ़ (संवाद)। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह 17 फरवरी को 11 बजे बेल्हा आएंगी। वह लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
बीमार पशुओं की जांच करने पहुंचे सीवीओ
उड़ैयाडीह (संवाद)। बेलखरनाथ धाम की ग्राम पंचायत सांगापट्टी में शनिवार को सीवीओ डा. विजय प्रताप सिंह बीमार पशुओं का इलाज करने पहुंचे। उन्होंने टीकाकरण, टैगिंग, वैक्सीनेशन तथा बीमार पशुओं का निरीक्षण किया। पशु चिकित्साधिकारी गजरिया डा. एके वर्मा ने नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं।