फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   district with cold wave outbreak

Pratapgarh News: शीतलहर के प्रकोप से सहमा जिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
district with cold wave outbreak
शीतलहर के प्रकोप से पूरा जिला ठिठुर रहा है। शनिवार को कोहरे से थोड़ी राहत मिली लेकिन गलन से लोग दिन-रात कांपते रहे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे से चार बजे तक सूर्यदेव के दर्शन हुए, मगर धूप बेअसर रही। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोग ठंड से परेशान रहे।
जिले का न्यूनतम तापमान 8.2 ताे अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार की सुबह कोहरा तो नहीं था लेकिन काफी गलन थी। आसमान में छाए बादलों से भगवान भाष्कर का दर्शन दोपहर करीब दो बजे हुआ।
सूर्य की किरणें जमीन पर पहुंची तो लोगों को लगा अब राहत मिलेगा लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
गलनभरी हवाओं में सूर्यदेव की किरणों से भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। कुछ ही घंटों बाद बादलों ने सूर्य को फिर अपने आगोश में ले लिया। शाम ढलने के साथ चली ठंडी हवा ने शरीर को कंपा दिया। सड़कों पर धीरे-धीरे आवाजाही कम होने लगी। वहीं स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव और रूम हीटर का सहारा लेना ही बेहतर समझा। शनिवार का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed