फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   District Judge flags off Lok Adalat's awareness vehicle

Pratapgarh News: जिला जज ने लोक अदालत के जागरुकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
District Judge flags off Lok Adalat's awareness vehicle
जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अब्दुल शाहिद ने शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर से लोक अदालत के जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला न्यायालय समेत अन्य अदालतों में आगामी 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। एडीजे एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमित पवार ने बताया कि जागरुकता वाहन जिलेभर में लोगों को लोक अदालत के संबंध में जागरूक करेगा। लोक अदालत में दीवानी व राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमे, वैवाहिक मामलों व प्री-लिटिगेशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ छोटे फौजदारी मामलों में जुर्म स्वीकार करने वाले मामलों को भी समाप्त किया जाएगा। एडीजे ने बताया कि लोक अदालत ने निस्तारित मामलों की कोई अपील नहीं होती है। इस मौके पर मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी समेत अन्य न्यायिक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed