फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dispute between sister-in-law and sister-in-law on Karva Chauth, real brother lands in jail

Pratapgarh News: करवा चौथ पर देवरानी-जेठानी में विवाद, सगे भाई पहुंचे हवालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dispute between sister-in-law and sister-in-law on Karva Chauth, real brother lands in jail
करवा चौथ के दिन जहां सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं, वहीं पुरानी पट्टी में त्योहार के दिन शुक्रवार को देवरानी-जेठानी के विवाद में सगे भाइयों को हवालात की हवा खानी पड़ी।
विज्ञापन

विवाद की जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को कोतवाली उठा लाई। इसके बाद पीछे-पीछे दोनों महिलाएं भी कोतवाली पहुंच गईं। वह कोतवाली के बाहर पति का इंतजार करती रहीं। उनका कहना था कि वह पति के बगैर करवा चौथ का निर्जल व्रत कैसे खोलेंगी। वहीं, पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

गीता देवी पत्नी महेंद्र ने बताया कि वह शादी के बाद से ही करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। इस बात की जानकारी उनकी देवरानी सरिता पत्नी मोनू को थी। सुबह देवरानी और जेठानी के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की लेकिन विवाद बढ़ता देख वह महेंद्र और मोनू को कोतवाली उठा लाई। पीछे-पीछे महिलाएं भी कोतवाली पहुंच आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक दोनों अपने-अपने पतियों का थाने के सामने इंतजार करती रहीं। उन्होंने कहा कि पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखा था। मामूली विवाद ने उनके पतियों को हवालात में पहुंचा दिया। पतियों की रिहाई के बगैर उनका व्रत पूरा नहीं होगा। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि देर शाम दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed