{"_id":"5cae406cbdec2276d05c177a","slug":"digital-x-ray-facility-in-district-hospital-from-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून से जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून से जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की सुविधा
Thu, 11 Apr 2019 01:57 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
XRAY Machine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। लोक सभा चुनाव बाद जून से जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे शुरू हो जाएगा। जांच कराने के लिए मरीजों को न तो किसी प्रकार का शुल्क जमा करना होगा और न ही बाहर किसी प्राइवेट सेंटर पर जाना होगा।
जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन वर्षों पुरानी हो गई है। मरीजों की सहूलियत के लिए भले ही यहां एक्सरे कर दिया जाता है मगर प्लेट में सब कुछ स्पष्ट नहीं दिखता है। इसका फायदा उठाते हुए चिकित्सक मरीजों को डिजिटल एक्सरे कराने के लिए बाहर भेजते हैं। मरीज किसी भी प्राइवेट सेंटर पर जाते हैं तो मनमानी कीमत ली जाती है।
इस समस्या को देखते हुए शासन ने बीते दो वर्ष पहले जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन लगाए जाने की मंजूरी दी थी। शासन के आदेश पर करोड़ों की लागत से मशीन भी खरीदकर स्वास्थ्य विभाग ने मंगवा ली, मगर अभी तक भूमि ही चिन्हित नहीं हो पायी थी। सीएमएस योगेंद्र यति ने जिला अस्पताल के पीछे बने जेनरेटिक वार्ड के पास खाली पड़े कक्ष में डिजिटल एक्सरे मशीन लगवा दी हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो सब कुछ तैयार हो गया है। लोक सभा चुनाव के चलते अभी इसे चालू नहीं किया जा रहा। चुनाव खत्म होने के बाद मरीजों की जांच डिजिटल एक्सरे से की जाएगी। हालांकि इस मामले में सीएमएस योगेंद्र यति ने कहा कि डिजिटल एक्सरे मशीन लग गई है। जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव से कोई मतलब नहीं है।