{"_id":"659f0317d43af1268e0ae143","slug":"diary-found-in-anam-hospital-many-more-secrets-will-be-revealed-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-10607-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अनम अस्पताल में मिली डायरी, खुलेंगे कई और राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अनम अस्पताल में मिली डायरी, खुलेंगे कई और राज
Thu, 11 Jan 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
प्रताप बहादुर चिकित्सालय के समीप निजी चिकित्सालय में प्रसूता की मौत के तीसरे दिन जांच करते अधि
मेडिकल कॉलेज से सटे अनम हॉस्पिटल में चार दिन पहले प्रसूता की मौत के मामले में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के हाथ एक डायरी लगी है। डायरी अस्पताल संचालक के कई और राज खोलेगी। जांच टीम के अनुसार डायरी में गर्भपात के 70 से अधिक मामलों का विवरण दर्ज है। हालांकि प्रसूता की भर्ती पंजिका और उसके परिवार के सदस्यों का अस्पताल में छूटा कैश से भरा बैग के बारे में कुछ पता नहीं चला।
कंधई आसलपुर ईसनपुर निवासी प्रसूता खुशबू चौरसिया का अनम अस्पताल में दूसरे ग्रुप का खून चढ़ाने से मौत हो गई थी। शिकायत पर अस्पताल सील कर दिया गया था। बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. आजाद अहमद, आरपी सिंह और अस्पताल चौकी इंचार्ज शशिकांत ने सील को तोड़कर अस्पताल में दो घंटे तक छानबीन की, लेकिन रुपयों भरा बैग नहीं मिला।
तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ एक डायरी लगी है, जिसमें कई ऐसे मामले दर्ज है, जो अपराध की श्रेणी में आते हैं। इसकी पुलिस के साथ स्वास्थ्य अधिकारी भी जांच करेंगे।
विज्ञापन
कोतवाल ने सीएमओ को पत्र भेजकर मांगी जांच रिपोर्ट
कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने सीएमओ को पत्र भेजकर मृतका खुशबू के जांच रिपोर्ट को मांगी है। कोतवाल ने कहा कि जांच रिपोर्ट के बगैर अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। कोतवाल का यह पत्र सीएमओ आफिस में चर्चा का विषय बना हुआ है।
डायरी मिली है। मगर पढ़ने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जिन आशा के नाम पर मरीज भर्ती हुए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। खून देने वाले ब्लड बैंक संचालक को भी नहीं बख्शा जाएगा।
डॉ. आजाद अहमद, डिप्टी सीएमओ।