फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Diarrhea spreads in entire village due to drinking

Pratapgarh News: दूषित पानी पीने से पूरे बदल में आठ बच्चे बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spreads in entire village due to drinking
गौरा ब्लॉक के पूरे बदल गांव में दूषित पानी पीने से आठ से अधिक बच्चे बीमार हो गए। जानकारी के बाद स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची। गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर उल्टी-दस्त से मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

पूरे बदल गांव में आठ बच्चे उल्टी और दस्त से परेशान हैं। बृहस्पतिवार को गौरा सीएचसी की टीम गांव पहुंची और मरीजों का इलाज किया। बीमारी फैलने के बाद भी गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बबलू की सात वर्षीय बेटी काजल, पप्पू की छह वर्षीय बेटी नंदिनी, आठ वर्षीय ललिता, पांच वर्षीय रवि पुत्र मनोज बनवासी और छह वर्षीय आंचल का इलाज चिकित्सक कर रहे हैं। बाकी लोगों को दवा देकर टीम लौट गई। गौरा सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी, यूनिसेफ के डीएमसी वकील अहमद, बीएमसी नरेंद्र मिश्र समेत स्वास्थ्य कर्मी दिन पर पूरे बादल गांव में मरीजों की सेवा में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि दूषित खानपान व पानी पीने के कारण उल्टी दस्त का प्रकोप था। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। दो की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। शेष तीन भर्ती हैं। उन्हें भी शाम तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य टीम ने बस्ती में जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ओआरएस के पैकेट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed