फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dhirendra Shastri said: We need to be united for Sanatan, reiterated the resolve of Hindu Rashtra

धीरेंद्र शास्त्री बोले : सनातन के लिए हमें एक होने की जरूरत, हिंदू राष्ट्र का संकल्प दोहराया

Fri, 25 Oct 2024 05:57 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 05:57 PM IST
सार

राम मंदिर के फैसले में स्वामी रामभद्राचार्य की गवाही का जिक्र भी किया। बिना नाम लिए उन्होंने एक धर्म विशेष पर निशाना साधते हुए उन्हें आतंकवाद में शामिल होने की बात भी कही। उन्होंने धर्मो रक्षति रक्षित: का जयघोष कराया।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri said: We need to be united for Sanatan, reiterated the resolve of Hindu Rashtra
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को गले लगाकर स्नेह देते स्वामी रामभद्राचार्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

कथा स्थल से हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद दिया। बिना नाम लिए कहा कि देश के बंटवारे के लिए दो लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। जब बात राष्ट्र और धर्म की आए तो हमें पीछे नहीं हटना चाहिए। राम मंदिर के फैसले में स्वामी रामभद्राचार्य की गवाही का जिक्र भी किया। बिना नाम लिए उन्होंने एक धर्म विशेष पर निशाना साधते हुए उन्हें आतंकवाद में शामिल होने की बात भी कही। उन्होंने धर्मो रक्षति रक्षित: का जयघोष कराया।

विज्ञापन


रामभद्राचार्य बोले- धन के लिए भगवान दर्शन के लिए है कथा

रामपुर भागल हो रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने हम तो हिंदू हैं, हिंदू कहलाएंगे, राम चरणों में बलि-बलि जाएंगे...भजन से कथा की शुरू की। कहा, मेरी कथा धन के लिए नहीं है, भगवान के दर्शन की कथा है। अंतिम दिन उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह के प्रसंग का सुनाया।
विज्ञापन


कथा को आगे बढ़ाते हुए बताया राजा भीष्मक की पुत्री रुक्मिणी के पांच भाई थे। रुक्मिणी सर्वगुण संपन्न एवं अति सुंदर थीं। भीष्मक के पास जो भी लोग आते-जाते थे, वे सभी कृष्ण की प्रशंसा करते थे। भगवान श्रीकृष्ण के गुणाें और उनकी सुंदरता पर मुग्ध होकर रुक्मिणी ने मन ही मन तय कर लिया था कि वह श्रीकृष्ण को छोड़कर किसी अन्य को पति के रूप में स्वीकार नहीं करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुक्मिणी के भाई रुक्म मित्र शिशुपाल से अपनी बहन का रिश्ता तय कर दिया। जब रुक्मिणी को इस बात का पता चला तो उन्होंने एक ब्राह्मण को द्वारिका श्रीकृष्ण के पास संदेश लेकर भेजा। पत्र में लिखा कि रीति के अनुसार हमारे कुल में वधु को गिरिजा दर्शन के लिए बाहर जाना पड़ता है। मैं गिरिजा के मंदिर जाऊंगी। आप वहां पहुंचकर मुझे स्वीकार कर लें। नहीं तो मैं अपने प्राणों का त्याग कर दूंगी। अंत में भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्म व शिशुपाल के विरोध के बावजूद रुक्मिणी का हरण करके उनसे विवाह किया।

उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण ने 16 हजार गोपियाें के संग भी विवाह किया था। प्रसंग में उन्होंने भगवान कृष्ण के पौत्र अनुरुद्ध का हरण और पुंडरीक आसुर के वध का भी वर्णन किया। कथा के समापन पर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को जगन्नाथ स्वामी का महाप्रसाद भोज होगा।

रामपुर खागल में श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन बृहस्पतिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी दोपहर करीब तीन बजे पहुंचे। उन्होंने हिंदू राष्ट्र के संकल्प को दोहराया। वह सीधे गुरु रामभद्राचार्य का आशीष लेने उनके पास गए। दोपहर 3:30 बजे उनके साथ मंच पर पहुंचे। उन्होंने हिंदुओं को एक रहने की शपथ दिलाई। देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का संकल्प दिलाया।

कहा, मेरे गुरु भाई रामचंद्र दास ने आज रामपुर खागल में महाकुंभ लगा दिया है। शाम 4:32 बजे वह कथा स्थल से रवाना हो गए। धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ रामपुर खंगाल गांव में सुबह नौ बजे से ही पहुंचना शुरू हो गई थी। धूप में भक्त घंटों कतार लगाए उनके इंतजार में खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed