फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Devotees pour in to dip Mouni

मौनी की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब

Fri, 24 Jan 2020 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Devotees pour in to dip Mouni
मौनी अमावस्या गंगा स्नान प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लटक कर यात्रा करते श्रद? - फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज में संगम की रेती पर लगे माघ मेले में मौनी अमावस्या पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए गुरुवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला निकलने लगा। देर रात तक लोग ट्रक, ट्रैक्टर, मालवाहक, बसों और ट्रेनों से प्रयागराज के लिए रवाना होते रहे।
विज्ञापन

बसों और ट्रेनों में सवार होने के लिए धक्कामुक्की होती रही। शहर में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बसों व ट्रेनों में तिल रखने तक की जगह नहीं थी। देर रात तक श्रद्धालु रवाना होते रहे। इससे कई बार जाम भी लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौनी अमावस्या है। वैसे तो मौनी की डुबकी लगाने के लिए बुधवार से ही श्रद्धालु निकलने लगे थे, मगर गुरुवार को स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला दिखा। सुबह से ही पुण्य की डुबकी लगाने के लिए जिले के राज्यमार्ग व संपर्क मार्गों से आस्था का रेला निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती, गोंडा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बहराइच, अमेठी, गोरखपुर सहित कई अन्य जिलों से प्रयागराज जाने के लिए वाहनों की कतार निकलती रही। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर गुरुवार को देर रात तक श्रद्धालुओं से भरे वाहनों की लाइन लगी रही।
रात में चिलबिला से लेकर भुपियामऊ तक जाम लगा रहा। दिनभर शहर में घंटाघर, भगवाचुंगी, सदर बाजार से लेकर जोगापुर तक रुक-रुक जाम लगता रहा। ट्रैक्टर, डीसीएम, मालवाहन, ट्रकों पर श्रद्धालु लदे-फंदे निकल रहे थे।

गैर जनपदों की भीड़ के साथ ही जिले से भी हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान को निकले। रेलवे स्टेशन पर भी स्नानार्थियों का रेला दिखा। रेलवे स्टेशन के बाहर जगह-जगह श्रद्धालु बैठे रहे। ट्रेन का इंतजार करते रहे। रोडवेज बस अड्डा, भगवाचुंगी चौराहे पर लोग बसों का इंतजार करते रहे।

रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने केे लिए ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर आराम करते यात्री।

रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने केे लिए ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर आराम करते यात्री।- फोटो : PRATAPGARH

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

मौनी अमावस्या गंगा स्नान प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर टू एएफ ट्रेन में बैठने को उमड़ी भी

मौनी अमावस्या गंगा स्नान प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर टू एएफ ट्रेन में बैठने को उमड़ी भी- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed