फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   derail ki khabar

पटरियों के बीच गैप, बाल-बाल बची रेल ट्रैक मशीन

Wed, 27 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 27 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
derail ki khabar
रेलवे - फोटो : ‌File Photo
सोमवार की शाम प्रतापगढ़ स्टेशन पर फिर डिरेलमेंट की घटना होते-होते बच गई। इस बार ट्रैक मशीन पलट जाती। रेलकर्मियों ने पटरी के गैप को समय रहते हुए देख लिया और हादसा टल गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात प्रतापगढ़ स्टेशन पर डायमंड क्रॉसिंग के प्वाइंट नंबर 34 में गड़बड़ी से पीएल पैसेंजर का इंजन शटिंग के दौरान पटरी से उतर गया था। सिग्नल विभाग की टीम दो दिनों से डायमंड क्रॉसिंग के प्वाइंट को ठीक करने में जुटे हैं। सोमवार की शाम प्वाइंट पूरी तरह से ठीक भी नहीं हो पाया था कि सिग्नल विभाग ने उसको फिट करार देते हुए परिचालन विभाग से ट्रेनों के संचालन की अनुमति दे दी। फिट का मेमो पाकर कर्मचारी ट्रेन चलाने की तैयारी करने लगे।
विज्ञापन


शाम को लाइन नंबर दो में खड़ी ट्रैक मशीन को ट्रायल के रूप में पहले गुजारने का फैसला लिया गया। मशीन को पटरी पर बढ़ाने से पहले शंटर कर्मचारी चेकिंग के लिए डायमंड क्रॉसिंग पर पहुंचे तो उन्हें दो नंबर और आठ नंबर की लाइन की संधि के बीच गैप नजर आया।  गैप देखने के बाद शंटर भागते हुए मशीन के पास पहुंचे और उसको आगे बढ़ने से रोक दिया। बताया कि आगे गैप है एक्सीडेंट हो सकता है।  उन्होंने फौरन इसकी सूचना सिग्नल विभाग के कर्मचारियों को दी। उसके बाद े इस लाइन पर संचालन बंद करवाकर दोबारा क्रॉसिंग का प्वाइंट बनाने का काम सिग्नल विभाग की टीम ने े शुरू किया। इससे दो से आठ नंबर लाइन का रूट ठप होने से मालगाड़ी का संचालन बंद रहा। मंगलवार को दोपहर तक दोनों लाइन का काम बंद था। जिससे मेनलाइन को छोड़कर यार्ड की गुड्स लाइन का भी संचालन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed