{"_id":"64ce737073491ccf3f05cb74","slug":"deputy-leader-of-opposition-in-rajya-sabha-pramod-tiwari-angry-at-bjp-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-2573-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: भाजपा पर बिफरे राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: भाजपा पर बिफरे राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी
Sat, 05 Aug 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 05 Aug 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
सुनी जन समस्याएं, दिया निस्तारण का भरोसा
लालगंज। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी शनिवार को रामपुर खास के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सांगीपुर इलाके के मुस्तफाबाद, राहाटीकर, आमीशंकरपुर आदि स्थानों पर लोगों से मुलाकात कर उनका सुख-दुख जाना। इसके पश्चात वह लालगंज स्थित विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैंप कार्यालय गए। वहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा कि हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा में जो हुआ वह किसी से छिपा नही है। साबित हो गया कि भाजपा सरकार अपराधियों के साथ खड़ी है। भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रची थी जिसे कोर्ट ने नाकाम कर दिया। जनता के सामने भाजपा अब खलनायक के रूप आ चुकी है। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अमित प्रताप सिंह, डॉ. अमिताभ शुक्ल, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद