{"_id":"601d9f5f8ebc3e26a37b1e2b","slug":"deputy-cmo-s-condition-worsens-prayagraj-refer-pratapgarh-news-ald2985025146","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ की बिगड़ी हालत, प्रयागराज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएमओ की बिगड़ी हालत, प्रयागराज रेफर
विज्ञापन
Deputy CMO's condition worsens, Prayagraj Refer
प्रतापगढ़। डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल ले आया गया, जहां से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सीपी शर्मा सीएमओ आवास के बगल एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में रहते थे। शुक्रवार भोर में अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी आरपी सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
पैमाइश के दौरान मारपीट के मामले में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा
संडवाचंद्रिका। पैमाइश के दौरान राजस्व टीम के सामने हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अंतू थाना के कटका मानापुर निवासी नरेंद्र सिंह व राजेंद्र वर्मा के बीच जमीन को लेकर विवाद है। बृहस्पतिवार को विवादित जमीन की पैमाइश हो रही थी। इस बीच पुलिस व राजस्वकर्मीयों की मौजूदगी में दोनों पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। मारपीट में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस घटना में पुलिस ने शुक्रवार को एक पक्ष से अछैवर सिंह की तहरीर पर राजेंद्र वर्मा, रामधन, राजबहादुर, नीरज समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष से राजेंद्र वर्मा की तहरीर पर रणजीत सिंह, अशोक सिंह, अछैवर सिंह, शुभम सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संडवाचंद्रिका। कोर्ट के आदेश पर अंतू पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। अंतू थाना क्षेत्र के किशुनगंज निवासी चंद्रकली ने पड़ोस गांव अर्जुनपुर के रहने वाले रोहितलाल वर्मा, रामप्यारे वर्मा व उनके साथी रामनारायण वर्मा निवासी सूबेदार का पुरवा पर पति को शराब पीलाकर फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया था। उसका आरोप है कि शिकायत के बाद भी अंतू पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।