{"_id":"6324aa1bedc52e18e3371529","slug":"deputy-cm-keshav-said-get-ready-for-civic-and-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव बोले : निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव बोले : निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता
Fri, 16 Sep 2022 10:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:23 PM IST
सार
भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाकर लोगों में राष्ट्रवाद की भावना का विकास किया गया। कोई घर नहीं बचा, जहां तिरंगा ना लगा हो।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि आपकी मेहनत से ही दो बार विधानसभा और विधान परिषद का चुनाव प्रचंड बहुमत से जीत कर आए हैं। उन्होंने नगर निकाय और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाकर लोगों में राष्ट्रवाद की भावना का विकास किया गया। कोई घर नहीं बचा, जहां तिरंगा ना लगा हो।
उप मुख्यमंत्री केशव ने कहा, इससे हमारी स्वीकार्यता बढ़ी और लोगों ने मन बड़ा कर यह साबित किया है कि वे भाजपा के मतदाता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके पूर्व डिप्टी सीएम ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र एवं नागेंद्र सिंह रघुवंशी ने डिप्टी सीएम को अंगवस्त्रम और प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस मौके पर विधायक सदर राजेंद्र मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, धीरज ओझा, प्रेमलता सिंह , आशीष श्रीवास्तव, महामंत्री पवन गौतम, देवदत्त शुक्ला, गुड्डू पांडेय, राघवेंद्र शुक्ला, दिनेश सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।