फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dense fog remained till noon, people shivering with cold

दोपहर तक छाया रहा घना कोहरा, ठंड से कांपे लोग

Thu, 03 Feb 2022 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dense fog remained till noon, people shivering with cold
रेलवे स्टेशन के समीप कोहरे के कारण ट्रेनों की स्पीड कम रही। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पश्चिमी हवाओं की दखल से फिर से कोहरा शुरू हो गया है। बुधवार को दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। गलन और ठंड के चलते दिनभर लोग कांपते नजर आए। घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार को भोर में पश्चिमी हवाओं ने पैठ जमा ली। इससे पूरे वातावरण में घना कोहरा छा गया। कड़ाके की ठंड शुरू हो गई।
विज्ञापन

सुबह लोगों की आंखें खुलीं तो दरवाजे तक घना कोहरा छाया रहा। दो कदम भी देखना मुश्किल हो रहा था। पश्चिमी हवाएं लोगों को कपा रही थीं। शहर के पार्कों में सुबह सन्नाटा पसरा रहा।सुबह मार्निंग वॉक पर पार्कों में इक्का-दुक्का लोग ही दिखे। शहर की सड़कों व राज्यमार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। घने कोहरे में हादसे से बचने के लिए ड्राइवर ट्रक व माल वाहक जगह-जगह खड़ा कर दिए थे। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर, अंबेडकर चौराहा, बस अड्डा सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के बाद दुकानें खुलीं, मगर ग्राहकों का टोटा रहा। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा छटा, मगर वातावरण में धुंध बनी रही। गलन व ठंड से लोगों का बुरा हाल रहा। चौराहों व बाजारों में जगह-जगह अलाव धधकते रहे। दुकानदार व राहगीर ठंड से बचने के लिए अलाव के पास दुबके रहे। कमोवेश यही हाल ग्रामीण इलाकों का भी रहा। शाम होते ही ठंड और बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21.4 व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं से ठंड बढ़ गई है। सीजन में पहली बार कड़ाके की ठंड पड़ी है। अभी ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed