फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   demonstration in kotwali

भाजपाइयों ने घेरी कोतवाली

Sat, 16 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 16 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
demonstration in kotwali
political
 प्रदेश में कानून व्यवस्था से नाराज भाजपाइयों ने शुक्रवार को कोतवाली नगर और कोहड़ौर थाने का घेराव किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी दिया गया। नगर मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में कोतवाली नगर में आयोजित धरने के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने कहा कि कोतवाली इलाके में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। प्रशासन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहा है। पूर्व महामंत्री विंध्यवासिनी कुमार ने कहा भू-माफियों, अपराधियों की इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये कार्यकर्र्ता संकल्पित हैं। नगर  अध्यक्ष संजय सिंह ने गिरती हुई कानून व्यवस्था पर कड़ा विरोध जताया। इस दौरान अजय सिंह, धीरज ओझा, नीलम सिंह, राजकुमार पाल, श्याम सुंदर टाऊ, संजय सिंह, अजय भारतीय,मंजू त्रिपाठी आदि रहे। उधर पूर्व विधायक बृजेश सौरभ के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कोहड़ौर थाने में नारेबाजी की। कहा कि राज्यपाल ऐसी सरकार को बर्खास्त करें।
विज्ञापन


 पट्टी कोतवाली का घेराव राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। तहसील में प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम व क्षेत्राधिकारी को संयुक्त रूप से सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में अपराधियों व अपराध चरम पर है। इस मौके पर पट्टी प्रमुख राकेश कुमार सिंह, चंद्रभान सिंह, अवधेश सिंह, ब्रहमदेव मिश्र, विनोद पांडेय मीडिया प्रभारी, ओमप्रकाश सिंह बार अध्यक्ष, फतेहबहादुर, जुग्गीलाल जायसवाल, दिनेश प्रताप सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed