फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Demand of traders, benefits of health insurance and pension

Pratapgarh News: व्यापारियों की मांग, मिले स्वास्थ्य बीमा और पेंशन का लाभ

Sat, 02 Sep 2023 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 Sep 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
Demand of traders, benefits of health insurance and pension
वाणिज्य कर उपायुक्त से मिले व्यापारी, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के व्यापारियों ने 60 साल की उम्र पूरी करने वाले कारोबारियों को पेंशन देने और स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने की मांग की है। शनिवार को वाणिज्य कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर छोटे व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा योजना की भी मांग रखी है।



उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी के नेतृत्व में व्यापारियों के एक समूह ने वाणिज्य कर उपायुक्त रामभवन से मुलाकात की। कहा, दुर्घटना में व्यवसायियों की मौत होने या दिव्यांग होने पर उन्हें पांच लाख रुपये की सहायता सरकार की ओर से दी जाए। जिलाध्यक्ष ने स्वास्थ्य बीमा और पेंशन योजना की मांग करते हुए कहा है कि लूट की घटनाओं में भी व्यवसायियों को सरकार से 10 लाख रुपये की सहायता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

वाणिज्य कर उपायुक्त ने बताया कि जिन व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण नहीं है, वह एसएमआई पोर्टल पर स्वत: पंजीकरण करा लें। इससे किसी घटना का शिकार होने पर उन्हें पांच लाख रुपये की सहायता मिलेगी। इस मौके पर महामंत्री संजय सोनी, नारायण खंडेलवाल, सुनील जायसवाल, अरविंद जैन, राहुल गुप्ता और प्रदीप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed