फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Death of an innocent child suffering from vomiting and diarrhea, the girl's relatives could not find the dead body, the dead body had to be taken by bike

Pratapgarh News: उल्टी-दस्त से पीड़ित मासूम की मौत, नहीं मिली एंबुलेंस, बाइक से ले जाना पड़ा शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Death of an innocent child suffering from vomiting and diarrhea, the girl's relatives could not find the dead body, the dead body had to be taken by bike
उल्टी-दस्त से पीड़ित मासूम बालिका की राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन घर तक जाने के लिए शव वाहन का करीब एक घंटे तक इंतजार करते रहे। वाहन न मिलने पर परिजन मासूम बालिका का शव बाइक से लेकर घर के लिए रवाना हुए। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के किठावर निवासी भीमराव की आठ माह की बेटी आयुषी कुछ दिनों से बीमार थी। उल्टी-दस्त से पीड़ित आयुषी को बृहस्पतिवार को परिजन स्थानीय सामुदायिक केंद्र ले गए। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। देर शाम परिजन आयुषी को लेकर राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की इमरजेंसी पहुंचे।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों के उपचार के दौरान ही आयुषी की सांसें थम गईं। परिजनों की मांग के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शव वाहन उपलब्ध नहीं कर सके। परेशान परिजन बाइक से ही मासूम का शव लेकर घर चले गए। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें घटना की किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed