{"_id":"5ddacc5e8ebc3e547d542b02","slug":"death-due-to-suffocation-murder-case-police-got-entangled-pratapgarh-news-ald261079683","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम घुटने से मौत, हत्या का मुकदमा, खुद उलझ गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम घुटने से मौत, हत्या का मुकदमा, खुद उलझ गई पुलिस
विज्ञापन
गोदाम में आग लगने से मृत युवक गौरव भारती।
- फोटो : PRATAPGARH
संदिग्ध हालत में शनिवार भोर बिस्किट-नमकीन के गोदाम में आग लगने से युवक की मौत के मामले में पुलिस खुद उलझ गई है। युवक की मौत दम घुटने से हुई है। उसके परिवार के लोगों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिए हैं। हिरासत में लिए गए एक युवक से पुलिस दूसरे दिन भी पूछताछ करती रही। एसपी ने जांच की जिम्मेदारी सीओ सिटी को दी है।
नगर कोतवाली के धर्मशाला वार्ड सिप्तैन रोड निवासी रामलाल जायसवाल बिस्किट-टाफी व नमकीन के थोक कारोबारी हैं। उन्होंने पड़ाव वार्ड रामलीला मैदान के करीब मकान बनवा रखा है। जिसे गोदाम के रूप में प्रयोग करते थे। शनिवार भोर में गोदाम के भीतर से आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर रामलाल के बेटे संजय को और फायरब्रिगेड पहुंची।
आग पर काबू पाने के बाद अंदर देखा गया तो पड़ाव वार्ड के ही रहने वाले गौरव भारती (35) पुत्र रमाशंकर की लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गौरव की मौत दम घुटने से बताई जा रही है, मगर उसके परिवार के लोगों ने हत्या का मुकदमा संजय समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
वहीं संजय के परिजनों का कहना है कि वे गोदाम बंद कर घर चले गए थे, गौरव किस तरह अंदर चला गया, उन्हे जानकारी नहीं है। जबकि गौरव के परिजन का आरोप है कि काम करने के लिए उसे बुलाया गया था। बाद में उसे गोदाम के अंदर छोड़कर बाहर से ताला बंदकर संजय चला गया। इस मामले में व्यापारी और उसके बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है।