{"_id":"688cf0889667af0bdb07d0cb","slug":"deadly-attack-on-the-vice-president-of-the-chamber-of-commerce-condition-critical-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-144809-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
भांग ठेका की दुकान बंद कर घर जाते समय बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे भांजे को भी पीटा गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले।
घायल को सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। मामले में घायल व्यापारी नेता के भाई की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बाघराय थाना क्षेत्र के देवरपट्टी कटरा निवासी राजेश साहू (35) बिहार बाजार के व्यापार मंडल उपाध्यक्ष एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बिहार बाजार में संचालित भांग की दुकान का लाइसेंस ले रखा है। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे वह भांग की दुकान बंद कर घर के लिए निकले। कुंडा मोड़ के पास उन पर जानलेवा हमला किया गया। साथ ही जेब में रखे 11 हजार रुपये भी छीन लिए गए।
विज्ञापन
यह देख बीच-बचाव करने पहुंचे भांजे शैलेंद्र साहू को भी हमलावरों ने जमकर मारा पीटा और भाग निकले। व्यापारी नेता पर हमले की जानकारी होते ही मौके पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी बाघराय ले गई। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने घायल के भाई वरुण उर्फ राजू साहू की तहरीर पर शुभम मौर्य, धीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनुज सिंह व वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, शुभम मौर्य, धीरेंद्र सिंह व धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि व्यापारी नेता के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विरोध में व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें
बिहार। राजेश साहू पर हुए हमला के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। व्यापारी नारेबाजी करते हुए बिहार पुलिस चौकी पहुंच गए। व्यापारियों ने कहा, जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक दुकानें नहीं खुलेंगी। वहीं, शाम तक अधिकांश दुकानें बंद रहीं।
भांग की दुकान को लेकर था विवाद
बिहार। भांग का ठेका पहले धीरेंद्र के पास था, लेकिन इस बार ठेका राजेश को मिल गया। इससे धीरेंद्र पक्ष के लोग राजेश से खुन्नस रखने लगे और बृहस्पतिवार को उस पर हमला कर दिया।