{"_id":"5fcfa8be8ebc3e121b0044f4","slug":"dead-body-was-thrown-from-the-house-after-killing-the-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से गायब किसान की हत्या कर फेंका नाले में शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से गायब किसान की हत्या कर फेंका नाले में शव
Tue, 08 Dec 2020 09:54 PM IST
विनोद सिंह
Pratapgarh
Pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। घर से गायब किसान की हत्या कर आरोपियों ने हाथ पैर बांधकर शव नाले में डाल दिया। मंगलवार को उसका शव नहर में मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ सीओ रानीगंज पहुंचे। मृतक के परिजनों से बातचीत के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेर कला निवासी राम आसरे यादव (50) किसान थे। पांच दिसंबर की शाम वह घर से चौराहे की ओर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश करने लगे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर खामोश बैठ गई। जबकि परिजन रामआसरे की तलाश करते रहे। मंगलवार दोपहर राम आसरे यादव का शव गांव के किनारे नाले में मिला।
विज्ञापन
मृतक का हाथ-पैर रस्सी से बंधा था। किसान की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर सीओ रानीगंज डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी व एसओ रानीगंज भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग भी उसकी हत्या की आशंका जता रहे थे। सीओ रानीगंज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन