फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of youth found hanging on tree in suspicious condition

संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 14 Jul 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging on tree in suspicious condition
संदिग्ध हालत में युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक 15 दिन पहले दिल्ली से घर आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भरत उपाध्यायपुर निवासी राहुल सिंह (25) पुत्र जटाशंकर सिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह 15 दिन पहले घर आया था।
विज्ञापन

रविवार की शाम वह आम बीनने के लिए बाग में गया था। उसने अपना मोबाइल घर छोड़ दिया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। परिजन बाग में उसकी खोजबीन करने लगे। बाग में सरपतों के झुरमुट के पीछे गूलर के पेड़ के सहारे राहुल का शव लटकता दिखाई पड़ा। यह देख परिजन बिलखने लगे।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहुल की अभी शादी नहीं हुई थी। वह पिता के साथ खेती किसानी का काम भी करता था। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। राहुल की मौत से परिवार सदमे में है। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। आत्महत्या की कोई वजह सामने न आने से परिजन भी हैरत में हैं।
लकड़ी के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पथराव
लकड़ी के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।

पट्टी कोतवाली के महोखरी गांव में सूखे शीशम के पेड़ के बंटवारे को लेकर सोमवार को दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे के साथ ईंट-पत्थर भी चले। मारपीट में एक पक्ष से महेंद्र पाठक (48), राजन (18), अरविंद (42), अनुज (25), धीरज (20), सुनीता (42) व दूसरे पक्ष से पुष्पा (48), विकास (20), रामेश्वर (42), राजेश्वर (48), सुभाष (22), सुरभि (18), अमित (15), आरती (40) व प्रीतम (18) को चोटें आईं। आसपास के लोगों ने पहुंचकर बीचबचाव किया। घायलों को सीएचसी पट्टी ले जाया गया। पट्टी कोतवाल ने बताया कि सूखी लकड़ी के बंटवारे को लेकर मारपीट हुई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। एहतियात केे तौर पर गांव में पुलिसकर्मियों को निगाह रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed