फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of young man who came to his maternal home found in drain, suspicion of murder

Pratapgarh News: ननिहाल आए युवक का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man who came to his maternal home found in drain, suspicion of murder
देल्हूपुर के नहवैया छितपालगढ़ ननिहाल आए मोहम्मद हसीब का शव घर के पीछे पानी भरे नाले में मिला, जिससे सनसनी फैल गई। खोजबीन में जुटे मामा समेत अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिजन भी रोते बिलखते घर से पहुंच गए। हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मानधाता के पितईपुर निवासी मोहम्मद हफीज का 19 वर्षीय बेटा मो. हसीब की पिछले शुक्रवार को पड़ोसी युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। परिवार के लोगों के कहने पर वह अपने मामा के घर नहवैया छितपालगढ़ चला आया। बृहस्पतिवार दोपहर वह घर से पीछे गुजरी नहर की ओर निकला लेकिन काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा। यह देख परिवार के लोगों उसकी तलाश करने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला। लोगों ने 20 मीटर पीछे स्थित नहर से निकले नाले के पास भरे पानी में भी तलाश की लेकिन हसीब का पता नहीं चला। रात में ही परिवार के लोग भी पितईपुर से आ गए। हर कोई अनहोनी की आशंका से परेशान था। शुक्रवार की सुबह लोग शौच के लिए नाले की ओर गए तो हसीब का उतराया शव देख शोर मचाया। युवक का शव मिलने की खबर पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों के अनुसार हसीब के मुंह व नाक से खून निकला था। चेहरे पर भी खून लगा मिला। नाला सूखा था लेकिन जिस जगह शव मिला वहां नाले में अधिक गड्ढा था। उसमे दस फिट से अधिक पानी भरा था। बेटे का शव मिलने पर मृतक के पिता हफीज व मां ने हत्या की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद शव को मॉर्चरी भेजा। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मां व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। देल्हूपुर थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि नहर से निकले लिंक वाले नाले में एक स्थान पर गहरा पानी भरा था। जिसमे डूबने से युवक की मौत हुई है। यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो जांच की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पानी में डूबने के कारण मौत की चर्चा
पड़ोसी युवकों से विवाद के ननिहाल आकर रुका हसीब बृहस्पतिवार दोपहर घर से निकला था। खोजबीन के दौरान परिजन उस स्थान पर भी पहुंचे लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को नाले में पानी वाले स्थान पर ही शव मिल गया। पुलिस का कहना है कि पानी में डूबने की वजह से शव लोगों को नहीं दिखा। बाद में शव उतराया तो मिल गया। फिलहाल परिजन आशंका जता रहे हैं कि नहाने के लिए वह कपड़े उतारा होता लेकिन ऐसा नहीं था। वह टी शर्ट और पैंट पहने रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed