फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dampers in fog and clash in gas tankers, traffic disrupted

कोहरे में डंफर और गैस टैंकर में भिड़ंत, आवागमन रहा बाधित

Tue, 08 Dec 2020 10:54 PM IST
Pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dampers in fog and clash in gas tankers, traffic disrupted
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh

संडवा चंद्रिका। कोहरे के चलते मंगलवार भोर में प्रतापगढ़- जगदीशपुर हाईवे पर अंतू थाना के सरुआवां के समीप टैंकर और डंफर में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में  दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। डंफर चला रहे ड्राइवर प्रयागराज निवासी भुवर सिंह को चोटें आईं और टैंकर चालक रविंदर बाल-बाल बच गया। दो गाड़ियों के आमने-सामने टक्कर से हाईवे पर आवागमन बंद हो गया। सूचना पर पहुंची अंतू पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वाहनों के सड़क पर होने के कारण अंतू एसओ ने बाबूगंज बाजार में बैरियर लगाकर वाहनों का आवागमन बंद कराते हुए वाहनों को चंद्रिकन से भेजना शुरू कराया।

विज्ञापन



घायल किशोर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
देल्हूपुर। सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान एसआरएन में दम तोड़ दिया। जिससे घर में कोहराम मच गया। रानीगंज थाना क्षेत्र नरसिंहगढ़ निवासी मोहम्मद सोहेल (13) पुत्र मोहम्मद इस्तियाक 6 दिसंबर की रात 9 बजे निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहा था। प्रयागराज-प्रतापगढ़ राजमार्ग के देल्हूपुर बाजार में  सड़क पर करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया था। जिसमे सोहेल गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए प्रयागराज के एसआरएन ले गए। जहां उपचार के दौरान सोमवार की रात उसकी सांसें थम गईं। खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन



अनियंत्रित कार पलटने से दो घायल
संडवा चन्द्रिका । सोमवार की रात अमेठी से प्रयागराज जा रही कार अनियंत्रित होकर गोकुलपुर के पास पलट गई। जिसमें चालक समेत दो लोग घायल हो गए। प्रयागराज के शिवकुटी निवासी चंद्र प्रकाश कुशवाहा कार से सोमवार को निमंत्रण में शामिल होने  अमेठी गए थे। वहां से वापस लौटते समय देर रात उनकी कार चिलबिला- गौरीगंज हाईवे पर गोकुलपुर में अनियंत्रित होकर पलट कर खड्ड में चली गई।  कार पलटने की आवाज पर ग्रामीण दौड़ पड़े। कार में फंसे चंद्र प्रकाश व चालक रवी को बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, महिला सहित तीन घायल
बीरापुर। तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। नगर कोतवाली के मोहनगंज निवासी सावित्री देवी पत्नी सुुरेश  कुमार पाल, सरस्वती पाल पत्नी राम राजपाल निवासी भोजेमऊ को बाइक पर बैठाकर मोलनापुर निवासी राजपाल मंगलवार की सुबह  गीता नगर बाजार जा रहा था। भोजेमऊ के करीब ही अनियंत्रित टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed