फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dala Magic filled with visitors overturned due to tanker collision

Pratapgarh News: टैंकर की टक्कर से दर्शनार्थियों से भरा डाला मैजिक पलटा

Sat, 16 Dec 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 16 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dala Magic filled with visitors overturned due to tanker collision
विश्वनाथगंज सड़क हादसे में घायल प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचे। संवाद
हाईवे पर टैंकर की टक्कर से दर्शनार्थियों से भरा डाला मैजिक पलटा
विज्ञापन

12 से अधिक लोग हुए चुटहिल, घायल महिला का मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
विश्वनाथगंज। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर शनिवार को देल्हूपुर के शेखनपुर में अनियंत्रित टैंकर ने सामने से आ रही डाला मैजिक को टक्कर मार दी। जिससे दर्शनार्थियों से भरा डाला मैजिक सड़क किनारे पलट गया। उसमें सवार 12 लोग चुटहिल हो गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
मानिकपुर के लिगदीरपुर निवासी सुभाष ने डाला मैजिक खरीद रखा है। शनिवार को परिवार के लोगों को डाला मैजिक से दर्शन कराने शनिदेव धाम आया था। दर्शन पूजन करने के बाद वह सभी के साथ घर जा रहा था। तभी देल्हूपुर के शेखनपुर पहुंचने पर सामने से आए टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे डाला मैजिक पलट गया। जिसमें तारा देवी, रेखा देवी, हिमांशू , बेटी रिवांसी, अंजना, अंशिका सरोज, अंश, शिवानी, इंद्रा देवी, कंचन, किरन, आर्यन, शन्नो, आकांक्षा, तनवी, सोनी, मीना चोटहिल हो गईं। कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज तो कुछ को इलाज के लिए पुलिस ने मानधाता सीएचसी भेजा। घायल रेखा की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इनसेट-------
प्रतिबंध के बाद मालवाहकों पर ढो रहे सवारी
शासन के सख्त आदेश के बाद भी डाला मैजिक और ट्रैक्टर ट्राॅली पर दर्शनार्थियों के बैठकर सफर करने की मनमानी बंद होने का नाम नहीं ले रही है। पहले भी सांगीपुर, लीलापुर, जेठवारा क्षेत्र में मालवाहक सवार लोग हादसे में घायल होने के साथ ही जान भी गंवा रहे हैं। पुलिस खुद को बचाने के लिए शेखनपुर हादसे को टेंपो से होना बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed