फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   dala chath: womens will give argh today

डाला छठ : डूबते सूर्य को आज दिया जाएगा पहला अर्घ्य

Mon, 12 Nov 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 12 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
dala chath: womens will give argh today
प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
पुत्र की सुख-समृद्धि की कामना के लिए छठ पूजा करने वाली महिलाओं ने सोमवार को दिनभर निर्जला व्रत रखा। चंद्रमा को खीर-रोटी का अर्घ्य दिया। मंगलवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सई नदी में बेल्हादेवी मंदिर के घाट पर होने वाली छठ पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है। व्रती महिलाएं सई नदी के जल में स्नान कर अर्घ्य देंगी। इस मौके पर आयोजित मेले में भजन-कीर्तन भी होगा।
विज्ञापन



छठ पूजा में सूर्य देवता की पूजा का विशेष महत्व है। सोमवार को छठ पूजा करने वाली व्रती महिलाओं ने सुबह स्नान आदि कर निर्जला व्रत रखा। रात को चंद्रमा को देखने के बाद पूजा-अर्चना की। उनको खीर-रोटी से अर्घ्य दिया गया। मंगलवार को सुबह फिर से महिलाएं निर्जला व्रत उठाएंगी, शाम को तीन बजे के बाद महिलाएं हाथों में डाला लेकर बेल्हादेवी घाट पर पहुंचेंगी। उसके बाद डाला से फल,फूल, गन्ना इत्यादि सूप में लेकर नदी के जल में खड़ी होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। मान्यता है कि उगते और डूबते समय सूर्य की जो किरणें फैली रहती हैं वह छठ माता का ही स्वरूप है। इस मौके पर बेल्हादेवी मंदिर में देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन



सूर्यदेव की किरणों में समाई छठ माता की शक्ति अलौकिक है। वे बड़ी ही दयालु हैं, जिसने भी जो मांगा उसकी झोली छठ मइया ने भर दी।
इसी उम्मीद के साथ महिलाएं डाला छठ का व्रत रखती हैं। बिहार प्रांत में धूमधाम से मनाया जाने वाला यह पर्व जिले की महिलाओं की आस्था का पर्व बन गया है।


व्रतधारी महिलाओं को खीर और हाथ से बनी हुई रोटी का प्रसाद कच्चे चूल्हे पर तैयार किया। इसके लिये घरों में मिट्टी के चूल्हे बनाए गए थे। जिस पर खीर और रोटी तैयार की गई और देशी घी लगाकर प्रसाद के रूप में वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगरपालिका ने बेल्हादेवी घाट पर सफाई की कोई पहल नहीं की है। इससे घाट पर गंदगी और कूड़ा-करकट का अंबार लगा रहा। नगर पालिका के  प्रभारी ईओ और एडीएम मनोज कुमार सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed