फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cyclonic storm hit in dawn

भोर में आए चक्रवाती तूफान ने पट्टी में मचाई तबाही

Sat, 25 May 2019 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cyclonic storm hit in dawn
cyclone - फोटो : pratapgarh
शनिवार भोर में बारिश संग आए चक्र वात ने जिले के पट्टी, बेलखरनाथ, पृथ्वीगंज, उडैयाडीह इलाकों में जमकर तबाही मचाई। तूफानी बारिश में करीब चार दर्जन विद्युत पोल टूटकर जमीन पर आ गए। दर्जनों पेड़ धराशाई हो गए। घरों के टीनशेड व छप्पर उड़े गए।
विज्ञापन


करीब 20 मिनट के चक्रवात से अफरातफरी मची रही। पोल और तार टूटने से दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम तक समस्या दूर नहीं हो सकी थी। शहर में भी तूफानी बारिश से दो घंटे तक बिजली गुल रही। 
विज्ञापन


पट्टी इलाके के बेलखरनाथधाम में चक्रवात का असर करीब 15 मिनट तक रहा। भोर में तीन बजे आए चक्रवाती तूफान से डड़वा महोखरी गांव में भोर में दो दर्जन से अधिक पेड़ धराशाई हो गए। कई लोगों के छप्पर उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चपेट में आने से कुछ लोग जख्मी हो गए। गांव में अफरातफरी मची रही। गांव के श्यामबहादुर बिंद, प्रह्लाद, हीरालाल, रमकल्ली पत्नी राजाराम बिंद के रिहायशी मकान पेड़ गिरने से उजड़ गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इसी तरह पृथ्वीगंज बाजार में भी चक्रवाती तूफान ने तबाही मचाई। करीब 25 विद्युत पोल टूटकर जमीन पर लटक गए।

जिससे दाउदपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग 100 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। चक्रवात का असर क्षेत्र से जुड़े दो दर्जन गांवों में रहा। सरमा गांव में लगभग 50 पेड़ तथा आधे दर्जन विद्युत पोल टूट गए। समोगरा गांव में भी पोल टूटने से दाउदपुर उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।


इसी तरह बेलखरनाथ धाम के होशियारपुर गांव में नीम का पेड़ उखडक़र ट्रांसफार्मर पर गिर गया। जिससे रामकोला, होशियारपुर सहित कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दिनभर ग्रामीण हलाकान रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed