फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Current lineman from the brink of death of brother

करंट की चपेट में आने से लाइनमैन के भाई की मौत

Thu, 07 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 07 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से लाइनमैन के भाई की मौत हो गई। वह भाई के स्थान पर ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था।  हादसे के बाद उसके घर में मातम छाया है। कंधई थाना क्षेत्र के कापा निवासी विजय यादव (35) का भाई अजय संविदा लाइनमैन है। अजय के पैर में चोट लग गई है। इसके बाद भी वह अपने भाई विजय को काम पर भेजा करता था। गुरुवार की शाम अजय शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर बनाने ताला गांव गया। पैर खराब होने के कारण अजय नीचे खड़ा हो गया और अपने भाई विजय को पोल पर चढ़ाकर काम कराने लगा। इस बीच बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट के झटके से विजय पोल से नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन



 इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में विजय की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। अजय ने बताया कि चिलबिला उपकेन्द्र पर तैनात एसएसओ  शंकर  से फोन पर शटडाउन लिया था। जबकि दूसरे एसएसओ तौफीक ने सप्लाई चालू कर दी। इस बाबत जानकारी करने के लिए एसडीओ से लेकर जेई के पास फोन लगाया गया लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। एक्सईएन एसपी मिश्रा ने बताया कि लाइनमैन की गलती है। वह घायल था तो उसे अवकाश पर रहना चाहिए। दूसरे से काम कराया जाता। इससे बिजली विभाग के अधिकारियों का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed