फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Crooks from Stacker Area Manager Looted 1.70 Lacs

एरिया मैनेजर से बदमाशों ने 1.70 लाख लूटे

Fri, 26 Jul 2019 07:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Crooks from Stacker Area Manager Looted 1.70 Lacs
बाघराय थाने में लूट की घटना की जानकारी होने पर जांच को पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
तमंचा सटाकर एरिया मैनेजर से बदमाशों ने 1.70 लाख लूटे
विज्ञापन

बाघराय के चौबरियन का पुरवा नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दी घटना
मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर करते रहे छानबीन, बदमाशों को पकड़ने में नहीं मिली कामयाबी
एसपी ने भी देखा घटनास्थल, कंपनी में पहले काम करने वाले कर्मचारी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा सटाकर भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एरिया मैनेजर से 1.70 लाख रुपये लूट लिए। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने छानबीन के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए भागदौड़ शुरू की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस कंपनी के पुुराने कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लूट की घटना से फिर इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार को दोपहर में पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब महिलाओं का समूह गठित कर उन्हें व्यवसाय के लिए कर्ज देती है। निर्धारित समय पर वसूली भी की जाती है। शाखा लालगोपालगंज से फील्ड मैनेजर, संदीप मिश्रा कैशियर व महेश यादव एरिया मैनेजर महेशगंज क्षेत्र के राजापुर बिंधन व आसपास के गांवों में पैसा वसूलते रहे। देर रात वे दो बाइकों से लालगोपालगंज के लिए चल पड़े। एरिया मैनेजर महेश यादव पुत्र मूलचंद्र निवासी काजीपुर थाना हंडिया प्रयागराज बाइक पर अकेले था। उसके साथी संदीप मिश्रा व धीरज यादव दूसरी बाइक पर थे। रास्ते में बरसात होने के कारण धीरज व संदीप रुक गए , जबकि महेश आगे निकल गया। बाघराय थाना क्षेत्र के चौबरियन का पुरवा नहर के पास जब महेश पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। महेश के बाइक रोकते ही बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया और उससे रुपये से भरा बैग व मोबाइल लूटकर बदमाश भाग निकले। बैग में 1.70 लाख रुपये थे। कुछ देर में पीछे से संदीप व धीरज भी आ गए। संदीप ने घटना की जानकारी तुरंत बाघराय थानाध्यक्ष को दी। सीओ क्राइम आलोक सिंह, सीओ सदर समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद बदमाशों की तलाश करने लगे। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को पुलिस थाने ले आई। उनसे पूछताछ करने के बाद डेढ़ साल पहले फील्ड आफीसर सत्यम मिश्रा को प्रयागराज के हनुमानगंज से शंका के आधार पर घर से उठा लाया। शुक्रवार दोपहर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचकर छानबीन करते रहे। उन्होंने बताया कि लूट की घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। बाघराय पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच लूट की घटना की छानबीन करने के साथ ही बदमाशों की धरपकड़ करने के लिए लगी है।
विज्ञापन

एसपी पहुंचे सराफ लल्लू सोनी के घर, दिया आश्वासन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर के साथ हुई लूट की घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी लेने के बाद एसपी सराफ लल्लू सोनी की हत्या वाले स्थान का भी जायजा लिया। बाघराय थाना क्षेत्र में 20 जून को लल्लू सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसपी लल्लू के भाई राकेश व बच्चा सोनी से मिलकर संवेदना जताते हुए कहा कि घटना का जल्द ही खुलासा होगा। बाघराय थाने पर पहुंचकर महेश यादव समेत तीनों कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed