फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   youth died family blamed doctor

युवक की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़

Thu, 13 Oct 2016 11:58 PM IST
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
youth died family blamed doctor
न्‍यूूज
युवक की मौत से नाराज परिजनों ने एक निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान चिकित्सक के सहायक से मारपीट करते हुए कुर्सी, मेज भी तोड़ दी गई। चिकित्सक उठकर दूसरी तरफ चले गए इससे उनकी जान बच गई। बाद में पुलिस आने की सूचना पर वह लोग भाग निकले।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रहवई गांव निवासी  फैजल (18) पुत्र जुबैद अहमद को कई दिन से बुखार आ रहा था। इसका इलाज वह कुंडा के अस्पताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सक से करा रहा था। गुरुवार को उसकी हालत कुछ ज्यादा खराब हुई तो परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर आए। परिजनों ने हालत खराब होने के कारण उसे तुरंत देखने को कहा लेकिन चिकित्सक ने नंबर पर आने की बात कही। थोड़ी देर बाद नंबर आया तो फैजल की हालत और भी खराब हो चुकी थी। चिकित्सक ने उसे देखने के बाद सीएचसी कुंडा के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी कुंडा में भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इससे परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन


यही नहीं उनके अंदर आक्रोश भर गया और वह गांव के कुछ लोगों के साथ निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुर्सी मेज तोड़ दी गई और चिकित्सक के सहायक की पिटाई भी कर दी गई। चिकित्सक उठकर वहां से भाग निकले। बाद में पुलिस आने की सूचना पर वह लोग वहां से चले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed