{"_id":"5a75fac74f1c1b9f268b80e8","slug":"young-man-s-death-from-a-collision-of-tempo-on-the-highway-brother-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टेंपो की टक्कर से युवक की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर टेंपो की टक्कर से युवक की मौत, भाई गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिदेव मंदिर दर्शन करने के लिए बाइक से आ रहे भाइयों के लिए टेंपो काल बन गया। टेंपो की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर देख उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के सरायबाद शाहकुली निवासी धर्मेेंद्र कुमार (26) पुत्र नन्हें अपने भाई अंतिम (21) के साथ बाइक से कुशफरा स्थित शनिदेव धाम दर्शन करने के लिए घर से निकला था। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर देल्हूपुर बाजार के करीब सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक का पहिया टेंपो के अगले हिस्से में फंस गया जिससे बाइक दूर तक घसीटती चली गई। हादसे में दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़ पड़े। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से पुलिस ने घंटे भर बाद घायलों को अस्पताल भेजने का प्रबंध कराया। हालांकि विलंब के चलते घटनास्थल पर ही अंतिम की मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने अंतिम को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तड़पते रहे घायल नहीं पहुंची एंबुलेंस
हाईवे पर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल होकर तड़पते रहे। वहां तमाशबीनों का मजमा लगा रहा। सूचना के बाद भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल अंतिम को मैजिक लोडर से भेजा गया। जबकि उसके भाई धर्मेंद्र को डायल 100 अपने साथ ले गई। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने अंतिम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसों के बाद एंबुलेंस की सेवा न मिलने से आक्रोश
बाजार व आसपास के इलाके में कई दिनों से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसों की खबर मिलने के बाद लोग पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध करने लगते हैं, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंचती। दो दिन पहले स्कूली छात्र के घायल होने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। सूचना के घंटे भर बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। घायल भाई सड़क पर तड़पते रहे। उनकी दशा देख ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा था।