फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   wonen shoot himself

मानिकपुर में नवविवाहिता ने खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 17 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 17 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
wonen shoot himself
news

विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में गुरुवार रात एक नवविवाहिता ने खुद को गोली से उड़ा लिया। घरवालों ने किसी तरह कुल्हाड़ी से दरवाजा चीरकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने सुबह शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। उधर मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी दिनेश कुमार सोनकर की शादी कौशाम्बी जिले के किशुनगढ़ निवासी पीताम्बर की बेटी सौम्या (20) से 13 महीने पहले हुई थी। अभी 15 दिन पहले उसके घर में मीट बना था। इसके चलते उसने अपनी सास से अलगाव कर लिया था। पति के साथ ही वह अलग खाना बनाती थी। गुरुवार रात लगभग आठ बजे दिनेश अपने छोटे भाई के साथ घर पहुंचा और सामने मौजूद अपनी मां के पास बैठ गया।
विज्ञापन



पत्नी ने उसे देखा तो फोन करके बुलाने लगी। इसके बाद भी वह नहीं आया तो वहां तक पहुंच गई। जिद करने के बाद भी वह नहीं उठा तो सौम्या गुस्से में कमरे के अंदर गई और तेजी से दरवाजा बंद करते हुए अंदर से कुंडी लगा ली। घर में रखी अवैध पिस्टल को पेट से सटाकर उसने गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर पति समेत परिजन दौड़े। अनहोनी की आशंका पर कुल्हाड़े से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और तुरंत कुंडा सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर करंट लगने की बात बताकर वहां से परिजन चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों के साथ ही पुलिस को दी गई। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। भोर में महिला के परिजन भी पहुंच गए। सुबह पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर जांच करवाई। पुलिस के अनुसार गोली पेट में सटाकर चली है। गोली उसके पेट को फाड़ते हुए पीछे आलमारी में टकराई थी। मौके से लोड पिस्टल और बेड के नीचे से कारतूस का खोखा भी मिला है। उधर मृतका के पिता पीताम्बर की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, देवर, जेठानी व नंद पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed