{"_id":"5713d10d4f1c1bc33010fce7","slug":"women-killed-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला काटकर युवती की हत्या, शव को जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
- फोटो : Demo pic
Link Copied
गला काटकर युवती की हत्या करने के बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया भी गया। हत्यारों ने हाईवे के करीब शव को बोरे में भरकर फेंक दिया। रविवार की सुबह युवती का शव देख सनसनी फैल गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हथिगवां थाना क्षेत्र के भदशिव गांव के लोग सुबह हाईवे के किनारे एक बोरा देखा। नजदीक से देखने पर बोरा जला मिला। बोरे के भीतर किसी युवती का अधजला चेहरा लोगों को दिखा। घटना की जानकारी हथिगवां पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूछताछ के साथ ही बोरे का बंद मुंह खुलवाया। जिसमें एक युवती का अधजला शव था। युवती का गला भी धारदार हथियार से रेता गया था। लगभग 20 वर्षीय युवती ने जींस और टॉप पहनी थी। उसके हाथ में एक फ्रेंडशिप बैंड बंधा था जिसमें रुद्राछ की मोती जड़ी थी। छानबीन के बाद एसओ एके मिश्र ने बताया कि युवती की दूसरे स्थान पर हत्या करने के बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए उसे जलाने का भी प्रयास हत्यारोपियों ने किया। इसलिए हाईवे के किनारे बोरे में बंद शव फेंककर भाग निकले। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।