{"_id":"5b3b79934f1c1b98468b45a4","slug":"woman-killed-by-beating-of-deodar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर की पिटाई से घायल महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर की पिटाई से घायल महिला की मौत
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jul 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में काम करने गई महिला को नशे में धुत देवर ने लाठी डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया था। उपचार के दौरान महिला की देर रात इलाहाबाद में मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के असांव निवासी सुमन देवी उर्फ लीला(35) पत्नी विनोद कुमार सोमवार को खेत में काम करने गई थी। आरोप है कि नशे में धुत उसका देवर संतोष कुमार पहुंचा और महिला से गाली गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर देवर ने लाठी डंडे से महिला को पीटकर अधमरा कर दिया। देर शाम उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकाें ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। देर रात इलाहाबाद की एक अस्पताल में उपचार के दौरान सुमन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उधर मृतका के पति विनोद कुमार वर्मा ने भाई संतोष कुमार के खिलाफ सांगीपुर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।