फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wife married, married second wife, husband committed suicide

पत्नी ने रचाई दूसरी शादी, पति ने कर ली खुदकुशी

Wed, 07 Feb 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 07 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Wife married, married second wife, husband committed suicide
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के दूसरी शादी रचाने की खबर मिलने पर पति आपा खो बैठा। उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज अवनपुर निवासी करन (30) पुत्र लालजी का शव बुधवार की सुबह घर के करीब नीम के पेड़ से लटकता मिला। यह देख परिजन रोने-बिलखने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर चेयरपर्सन के पति सिराजुल हक और सिटी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। देखा तो स्टूल के सहारे करन ने फांसी लगाई थी।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों की मदद से पुलिस ने उसकी लाश नीचे उतरवाई। परिजनों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि करन की शादी आठ साल पहले मोहनगंज बड़ा का पुरवा निवासी गुड़िया देवी के साथ हुई थी। करन मछली बेचकर परिवार चलाता था, लेकिन एक माह से कुछ भी नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह नशे का आदी हो चुका था। पत्नी गुड़िया व चार साल के बेटे सुग्गू को भी पीटता था। पति की पिटाई से आजिज आकर गुड़िया दस दिन पहले मायके चली गई थी। तीन दिन पहले गुड़िया ने किसी दूसरे से कोर्ट मैरिज कर ली। जिसके बाद करन तनाव में रहता था। परिवार के लोग भी उसकी हरकतों से परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed