फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two young men fleeing to the market and turning their heads in the market2

छिनैती कर भाग रहे दो युवकों का सिर मुड़वाकर बाजार में घुमाया

Fri, 13 Apr 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 13 Apr 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two young men fleeing to the market and turning their heads in the market2
पीटे गए युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
रानीगंज अजगरा बाजार में शुक्रवार को एटीएम बूथ से निकली महिला के रुपये छीनकर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने शोर मचाने पर दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उनके सिर मुड़वा दिए और पूरे बाजार में घूमाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो लोग भडक़ गए और पथराव शुरू कर दिया। इससे एक एंबुलेंस का शीशा टूट गया। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब घंटे भर बाद पुलिस किसी तरह लोगों को समझाकर आरोपियों को हिरासत में ले सकी।  
विज्ञापन


रायबरेली निवासी किरन सिंह पत्नी गौतम सिंह का जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय आनादेव में मायका है। शुक्रवार को मायके पहुंचने के बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे वह लालगंज कोतवाली के रानीगंज अजगरा बाजार में स्थित एटीएम बूथ में रुपये निकालने गई थीं। साढ़े चार हजार रुपये निकालने के बाद वह एटीएम बूथ से बाहर निकल रही थीं। तभी वहां खड़े दो युवक उनके हाथ से रुपये और एटीएम कार्ड छीनकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर बाजार के लोगों ने दौड़ाकर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


मौके पर जुटी भीड़ ने पहले दोनों की जमकर पिटाई की। फिर बंधक बनाकर उनके सिर मुड़वा दिए और बाजार में घुमाने लगे। सूचना पर एक दरोगा व सिपाही मौके पर पहुंचे और दोनों को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगे। इसे लेकर पुलिस की वहां मौजूद लोगों से नोकझोंक हो गई। गुस्साई भीड़ ने ईछट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे सिपाही और दरोगा जान बचाकर भाग निकले। मौके पर पहुंची 108 एबुलेंस का शीशा पत्थर लगने से टूट गया। आक्रोशित भीड़ ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलने पर सीओ ओमप्रकाश द्विवेदी लालगंज कोतवाल के साथ भागकर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाना शुरू किया। करीब घंटे भर बाद पुलिस दोनों आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले सकी। कोतवाली में पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान नगर कोतवाली के मोहनगंज पूरे राजू निवासी मोनू सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह व जेठवारा के रेड़बीर निवासी राजकमल सिंह पुत्र दशरथ सिंह के रूप में हुई। पुलिस दोनों को लालगंज सीएचसी ले गई, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर पीड़िता की ओर से तहरीर नही दी गई थी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई होगी। 

छिनैती के आरोपियों की पीटकर लहूलुहान करने और सिर मुड़ाने वाले आरोपियों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। लालगंज कोतवाल ने बताया कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। छिनैती के आरोपियों की पिटाई व सिर मुड़वाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस अपनी तरफ से कार्रवाई करेगी।  


हाईवे पर डेढ़ घंटे मची रही अफरातफरी  
महिला से रुपये छीनकर भाग रहे युवकों को भीड़ ने दबोच लिया। बाजार के बीच से होकर निकलने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भीड़ ने आरोपियों को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर भी बवाल हुआ। इससे करीब डेढ़ घंअे तक हाईवे पर अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed