{"_id":"5a58f5974f1c1be9408b471d","slug":"truck-became-reason-in-two-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर दौड़ी मौत, अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर दौड़ी मौत, अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित ट्रक ने वृद्ध को कुचला, तोड़ा दम
वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर जामताली मोड़ के पास साइकिल सवार वृद्ध को पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह रानीगंज तहसीलदार के यहां से साइकिल से घर लौट रहा था। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को पुलिस थाने लेकर चली गई। चालक मौका पाकर फरार हो गया।
रानीगंज थाना के धनुहा निवासी गायत्री प्रसाद मिश्र (60) का केस रानीगंज तहसीलदार के कोर्ट में चल रहा है। शुक्रवार को वह साइकिल से रानीगंज तहसील आया था। केस देखने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। हाईवे पर जामताली मोड़ के पास बस के बगल से गुजरते समय पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भीड़ जमा हो गई। इससे जाम लगने लगा। खबर मिलते ही रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गायत्री प्रसाद के पास मिली पासबुक से उसकी पहुचान हुई और पुलिस ने परिजनों को खबर दी। घटना से घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। साथ रहा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। इस दौरान सांसद विनोद भी मौके पर पहुंच गए और घायल को अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मातपुर सहिजनी गांव निवासी शिव बहादुर पाल (45) पुत्र जगेश्वर पाल गांव के ही अपने साथी शैलेंद्र गौतम (25) के साथ शुक्रवार की दोपहर में मानिकपुर आया था। वह जैसे ही मानिकपुर के अलीगंज चौराहे पर पहुंचा कि लखनऊ की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। शोरशराबे पर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। लोगों ने देखा तो शिवबहादुर की मौत हो चुकी थी, जबकि शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल था। लोगों ने पुलिस के साथ एम्बुलेंस केा सूचना र्दी। इसी दौरान सांसद विनोद सोनकर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पहुंची पुलिस ने ट्रक सहित आरोपी ड्राइवर भान सिंह निवासी अल्मोड़ा को हिरासत में ले लिया।
पत्नी की जिंदगी बचाने जा रहे पति को मिली मौत
प्रतापगढ़। बीमार पत्नी के लिए दवा खरीदने जा रहे अधेड़ को कार ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर इलाहाबाद जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली के बछवल गांव निवासी राजाराम (47) पुत्र रामऔतार की पत्नी सुशीला बीमार है। राजाराम गुरुवार की शाम साइकिल से रायपुर चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने जा रहा था। चौराहे के समीप अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में राजाराम ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वे शव लेकर घर लौट आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजाराम की पांच बेटियां हैं। चार की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी लक्ष्मी की शादी की तैयारी कर रहा था। उसकी मौत से पत्नी व बेटी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।