फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   to change aplication in political presure

बसपा का आरोप सत्ता पक्ष के दबाव में बदल दी गई तहरीर

Sun, 21 Aug 2016 12:02 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
to change aplication in political presure
police lathicharge on protester
बसपा जिलाध्यक्ष पर हमले के बाद कहानी में आए मोड़ के बाद से राजनीतिक गलियारों में सियासत गरमाई हुई है। इधर, बसपा जिलाध्यक्ष पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी दी गई तहरीर पुलिस ने बदल दी। वहीं उन पर छेड़छाड़ के आरोप को लेकर कहानी भी गढ़ ली गई। शराब माफिया की लगातार अधिकारियों से शिकायत करने के कारण उनके साथ यह घटना हुई।
विज्ञापन


गुरुवार की रात हथिगवां थाने के सराय सैद खां में बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद गौतम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान गाड़ी में रखे 40 हजार रुपये ले जाने और गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप भी उन्होंने लगाया था। इस मामले को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को घेरने का प्रयास किया था लेकिन सुबह इस घटना से जोड़कर छेड़छाड़ की घटना सामने आ गई। छेड़छाड़ की घटना में बसपा जिलाध्यक्ष को नामित नहीं किया गया है, लेकिन अप्रत्यक्ष आरोप उन्हीं पर है। बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम का कहना है कि रात में उन पर सराय सैद खां गांव के पास एक शराब माफिया ने हमला किया था। उसका कहना था कि उन्होंने उनकी शराब पकड़वाई थी। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर शराब पकड़वाने में प्रशासन की मदद की थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को देने के एक घंटे बाद वह पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद उनसे मुल्जिम की तरह पेश आया गया। रात में उनसे सादे कागज पर साइन करा लिए गए थे। इसके बाद उनकी नामजद तहरीर भी बदल दी गई जिसमें 40 हजार रुपये ले जाने का आरोप था। यही नहीं पार्टी के जिस समर्थक का फोन आता उसे शराब पीने और मामला सुलझ जाने की बात कहकर गुमराह किया जाता था। तर्क दिया कि जिस गांव में वह किसी को जानते नहीं वहां किसी के बिस्तर तक कैसे पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed