फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   three children died

कच्चा मकान ढहा, तीन मासूम दबे

Sun, 28 Aug 2016 12:08 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
कटरा गुलाब सिंह में शनिवार को एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। उसके मलबे में तीन मासूम दब गए। शोर पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। किसी तरह मलबे से बाहर निकालकर तीनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह गौरा निवासी मुन्ना रजक के बच्चे शनिवार सुबह कच्चे गारा से बने मकान में खेल रहे थे। अचानक भरभराकर मकान गिर पड़ा। इससे मलबे के नीचे स्वाती (5), रंजना (4) व मनोज (2) दब गए। शोर पर परिजनों के साथ गांव के तमाम लोग पहुंच गए। किसी तरह मलबा हटाकर तीनों मासूमों को लेकर घरवाले जिला अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। उधर रख्‍ाहा प्रतिनिधि के मुताबिक मकान गिरने से मजदूर समेत तीन घायल हो गए। कंधई के मलानी निवासी पंकज कुमार ओझा के पुराने मकान की छत शनिवार की सुबह मजदूर तोड़ रहे थे। पंकज (22) भी उन्हीं के साथ खड़ा था। अचानक मकान का छत समेत जमींदोज हो गया। जिसके मलबे में पंकज, मजदूर लल्ला (35) व हीरालाल (55) निवासी जोगीपुर आकर घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed