फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theft in MLA sadar office

विधायक कार्यालय, मंदिर से लाखों की चोरी

Thu, 21 Dec 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
theft in MLA sadar office
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
बेखौफ चोरों ने सदर विधायक के कार्यालय व मां शीतला के मंदिर से लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। चोरों ने खुद को बचाने के लिए कैमरा टेढ़ा कर दिया। मंदिर में तोड़फोड़ के साथ ही एक दानपात्र से रुपये निकाल ले गए और दूसरे दानपात्र का लाक नहीं खोल सके। सूचना मिलने के तीन घंटे बाद नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस के रवैये पर लोगों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज में अपना दल एस के सदर विधायक संगमलाल गुप्ता का आवास है। आवास से लगा प्रतापवासिनी मां शीतला का मंदिर है। बुधवार की रात पुलिस व सत्तादल विधायक का कार्यालय भी खंगाल ले गए। पुलिस से बेखौफ चोर विधायक के कार्यालय का ताला तोड़कर उसमे रखा एलसीडी व मंदीप मौर्य का मोबाइल समेट लिए। इसके बाद बदमाश मंदिर में चोरी करने पहुंचे। चोरों ने ऊपरी हिस्से का बंद दरवाजा खोलने में दिक्कत होने पर तोड़फोड़ की। इसके बाद चोरों ने मां की प्रतिमा पर लगा आधा किलो चांदी का मुकुट, छतरी एक किलो, करधन 2 किलो, नथुनी 10 ग्राम, अखंड ज्योति पीतल के अलावा एक दानपात्र तोड़कर उसमे रखा दान का रुपया समेट ले गए।
विज्ञापन

 दूसरा दानपात्र चोरों ने खोलने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कोड लाक होने के कारण उसे तोड़ा नहीं जा सका। जबकि चोरों ने भरपूर प्रयास किया था। इस बात की जानकारी गुरुवार की सुबह लोगों को हो सकी। जब मंदिर के पुजारी प्रवीण मिश्रा सुबह 6 बजे पहुंचे। मंदिर में चोरी की खबर पाकर लोग परेशान हो गए। देखते ही देखते भक्तों की भारी भीड़ लग गई। पूर्व चेयरमैन रामकिशोर साहू, अभिषेक कुमार, गोपालजी साहू, दिनेश साहू, ललित मोहन कसेरा, गुड्डू नेता, विनोद, सुरेश, हरी समेत अन्य लोग पहुंचे। सूचना के तीन घंटे बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिससे लोग आक्रोशित हो उठे। घटनास्थल का सीओ सदर रवि सिंह ने निरीक्षण किया। शहर कोतवाल ने बताया कि विधायक के कार्यालय प्रभारी देवेंद्र कुमार की ओर से दी गई तहरीर में 5 किलो ग्राम चांदी व 40 ग्राम सोने के आभूषण चोरी होना बताया गया है। जिसकी कीमत लगभग चार से पांच लाख रुपये होगी। चोरों की तलाश में टीमें लगी है। विधायक के कार्यालय और मां शीतला की प्रतिमा से चोरी की घटना की जांच करने के लिए पुलिस लाइन से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम पहुंची।   
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगी छोटी डायरी
कटरामेदनीगंज स्थित मां शीतला बथवी की प्रतिमा से लाखों के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस छानबीन करती रही। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बड़े गेट के करीब पुलिस के हाथ एक छोटी डायरी मिली है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि पुलिस डायरी मिलने से इंकार कर रही है।
भगवान-विधायक नहीं सुरक्षित, जनता हैरान
पुलिस से बेखौफ बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। चोरों ने भगवान, विधायक तक को नहीं छोड़ा। चोरों ने बुलंद हौसले के साथ सदर विधायक के आवास से लगी प्रतापवासिनी मंदिर में मां शीतला की कीमती प्रतिमा स्थापित की गई है। चोरों ने मंदिर के चार दरवाजा रूपी अवरोधों को पार कर आभूषण समेत दान के रुपये उड़ा दिए। वहीं लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग के करीब घटना को अंजाम देने के बाद चोर भाग निकले। 

विरोध में बंद रही मंदिर के गेट के पास लगने वालीं दुकानें
कटरामेदनीगंज स्थित मां शीतला देवी मंदिर में चोरी के बाद मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो उठे। मंदिर के करीब दर्जनों दुकानें लगती हैं। चंद कदम की दूरी पर पुलिस पिकेट भी रहता है। इसके बावजूद चोर घटना को अंजाम देकर भागने में कामयाब हो गए। कोहरा भी नहीं था। लोगों में पुलिस को लेकर आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed