फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theft in teacher,s house

शिक्षक के बंद मकान से हजारों की चोरी

Sat, 14 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 14 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
theft in teacher,s house
crime
नगर कोतवाली के रूपपुर में रहने वाले एक शिक्षक के बंद मकान से चोरों ने नगदी समेत हजारों के जेवरात पार कर दिए। वह परिवार के साथ पैतृक गांव गया था। इसकी जानकारी उसे लगी तो भाग कर घर आया और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। मानधाता थाना के सराय सुजान गांव निवासी रामयज्ञ मौर्य पुत्र भइयाराम मौर्य शिक्षक है। वह कृष्णजीपुरम न्यू कॉलोनी रूपापुर में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहता है। उसके पैतृक गांव में मांगलिक कार्यक्रम था। वह परिवार के साथ गांव गया था। शुक्रवार की रात में चोर मेन दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद ताला तोड़कर मेन रूम में पहुंच गए। यहां रखी आलमारी व बाक्स की चाबी चोरों के हाथ लग गई। ताला खोलकर आलमारी व बाक्स में रखी 30 हजार नगदी, जेवरात व गैस सिलेंडर के साथ साइकिल चोर उठा ले गए। शनिवार सुबह पड़ोस के लोगों ने मेन गेट का ताला टूटा देखा तो दंग रह गए। इसकी जानकारी  फोन पर रामयज्ञ को दी। वह भागकर कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed