फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theft in pratapgarh

तीन घरों से नकदी समेत लाखों के गहने चोरी

Wed, 24 Jun 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 24 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
theft in pratapgarh
एक ही रात में एक ही परिवार के तीन घरों का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के गहने समेत नकदी उठा ले गए। सुबह इसकी जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना थाने में दी गई है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऐंठू गांव के देशराज सिंह पुत्र गुलाब सिंह दिल्ली में रहते हैं। उनके घर में ताला बंद रहता है। बाहर से उनके घर की देखभाल भाई आदि करते हैं। मंगलवार की रात में चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए।
विज्ञापन


 इस दौरान घर में रखी आठ हजार की नकदी और शादी के लिए रखे लाखों रुपये के गहने उठा ले गए। घटना की सूचना उनके छोटे भाई अजीत प्रताप सिंह ने थाने के साथ ही देशराज सिंह को भी दी है। चोरों ने बगल में ही बने उनके भाई दीपू सिंह के घर का भी ताला तोड़ दिया। परिजन छत पर सो रहे थे। नीचे चोरों ने पूरा घर साफ कर दिया। 10 हजार की नकदी के साथ ही लाखों रुपये के गहने उठा ले गए। बगल में ही विजय सिंह के घर की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इस दौरान नौ हजार की नकदी और हजारों रुपये के गहने उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed