फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theft in pratapgarh

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर ले उड़े लाखों के जेवर

Wed, 17 Jun 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 17 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
theft in pratapgarh
पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर लाखों के गहने समेत 15 हजार नकदी उड़ा दी। इसकी जानकारी सुबह परिजनों को जागने के बाद हुई। एक अन्य घटना में चोर सेंध लगाकर घर में घुसे और कपड़े-गहने आदि उठा ले गए। हथिगवां थाना क्षेत्र के टिकुरी दशरथपुर निवासी रामनरेश पांडेय व उनके परिजन मंगलवार रात बरामदे में और घर के बाहर सो रहे थे। रात में चोर पीछे से दीवार फांदकर ऊपर चढ़ गए।
विज्ञापन


 इसके बाद आंगन में पहुंचकर दरवाजों में लगे ताले तोड़ दिए। घर में रखे करीब ढाई लाख रुपये के गहने और 15 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। सुबह घरवालों को घटना की जानकारी हुई। हर कमरे में चारों तरफ सामान बिखरे पड़े थे। ऐसे में आशंका जताई गई कि चोर काफी देर तक घर में रहे। सूचना पर पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। उधर, इसी थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव निवासी फूलचंद्र के घर में सेंध लगाकर घुसे चोर कपड़े और गहने उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर उसने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed