{"_id":"1bbf23cfbaf6323047bf6182365340f1","slug":"theft-in-pratapgarh-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ कारोबारी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ कारोबारी के घर से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर निवासी सर्राफा व्यवसायी कृष्ण कुमार सोनी के बंद पड़े घर से चोरों ने बुधवार की देर रात लाखों के जेवरात व डेढ़ लाख नकदी समेट कर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर घर के लोग परेशान हो गए। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
जिला जेल के पीछे सर्राफा व्यवसायी कृष्ण कुमार सोनी का घर है। उसने अपनी पत्नी को इलाहाबाद स्थित नाजरेथ अस्पताल में 3 जून को भर्ती कराया था। वह भी अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में था। तभी से उसका घर बंद पड़ा था। चोर बुधवार की देर रात घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। वहां रखी आलमाड़ी खोलकर सोने की तीन चेन, झुमकी, छह अंगूठी, 500 ग्राम चांदी के आभूषण व डेढ़ लाख नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखा तो उसे जानकारी दी। चोरी की खबर पाकर वह परेशान हो गया। उसने नगर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।