फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Theft in pratapgarh

मानधाता में चोरों का तांडव

Wed, 25 Mar 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 25 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Theft in pratapgarh
थाने के करीब असलहाधारी बदमाशों ने बासूपुर व कोहला में जमकर तांडव मचाया। चोरों ने तीन घरों से करीब दस लाख के जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान पार कर दिए। चौथे घर में घुसे चोर जगहट होने के कारण भाग निकले। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मानधाता थाने से महज तीन सौ मीटर दूरी पर बासूपुर गांव है। मंगलवार रात गांव में पूर्व प्रधान समरबहादुर के घर चोर घुस गए। चोरों ने आलमारी व अटैची से करीब 65 हजार नकद, छह लाख के आभूषण और अन्य कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद चोर पड़ोसी ध्रुव कुमार तिवारी के घर में घुसे। यहां से चोरों ने सोने की अंगूठी, तीन चेन, मंगलसूत्र, दो झाला, समेत अन्य जेवरात समेट लिया। दोनों घरों में चोरी की किसी को कानों भनक तक नहीं लगी। इसके बाद चोर राजकिशोर तिवारी के घर में घुसे। चोरों के घुसते ही लोग जाग गए।
विज्ञापन


लोगों के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े और चोरों की खोजबीन करने लगे लेकिन चोर हाथ नहीं लगे। रात में ही लोगों ने कंट्रोल रूम को घटना से अवगत कराया। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। यहां से भागे चोर कोहला गांव में धीरज सिंह के घर घुसे। चोरों ने धीरज के घर से करीब दो लाख के जेवरात और पांच हजार नकद रुपए पार कर दिए। परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बुधवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद लौट आई। देर शाम तक पुलिस ने चोरी के मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस बाबत एसओ विजय शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बासूपुर में चोरों के तांडव के बाद पहुंचे एसओ ने सभी को तहरीर देने के लिए थाने बुलाया। आरोप है कि पीड़ित राजेश कुमार सिंह ने घर में हुई लूटपाट की बाबत जो तहरीर पुलिस को दी थी उसे एसओ ने बदलवा दिया। इसके बाद भी देर शाम तक उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। दूसरे पीड़ितों ने भी पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने किसी का भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस के रवैये पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed