{"_id":"573e04674f1c1b0f25ac714c","slug":"theft-in-kohdour","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर दो घरों से लाखों के जेवरात उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगाकर दो घरों से लाखों के जेवरात उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 19 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से गांव के लोगों में दहशत है। सूचना के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरसंड निवासी शंभूनाथ तिवारी व विजयशंकर तिवारी का मकान अगल-बगल है। बुधवार की रात चोर दोनों के मकान में पीछे से सेंध लगाकर भीतर घुस गए। चोर आलमारी व अटैची तोड़कर दोनों घरों से चार अंगूठी, सोने के तीन चेन, पायल, मंगलसूत्र और 70 हजार रुपये नकद चुराकर भाग निकले। चोरों की करतूत की किसी को भनक तक नहीं लग सकी। गुरुवार की सुबह लोग सोकर उठे तो घर का सामान तितर-बितर पड़ा था। आलमारी व अटैची खुली देख लोग दंग रह गए। लोगों ने शोर मचाया। जिसके चलते आसपास के लोगों का जमघट लग गया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ रवींद्र यादव का कहना है कि चोरी की सूचना पर पुलिस गई थी। पूछताछ की जा रही है।