{"_id":"6a8c836aceb70646b40db43f","slug":"information-about-schemes-provided-to-women-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156078-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को जिले के नौ विकास खंडों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तीकरण चौपाल का आयोजन किया गया।
एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रमों में 299 महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं।
महिला बीट अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद किया। खलीलाबाद ब्लॉक में 30, सेमरियावां में 23, हैंसर व पौली में 49, नाथनगर में 34, मेंहदावल में 25, बघौली में 27, बेलहरकला में 26 और सांथा में 27 महिलाएं व बालिकाएं शामिल हुईं। संवाद