फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl drowns in water-filled pit at maternal grandparents' home.

Hardoi News: ननिहाल में बच्ची की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत

Mon, 24 Aug 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Girl drowns in water-filled pit at maternal grandparents' home.
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के मल्लाहनपुरवा में रविवार रात एक दुखद घटना हुई। ननिहाल आई आठ वर्षीय शिवानी की बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। वह घर से दालमोठ खरीदने निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। गड्ढे के पास दालमोठ के पैकेट उतराते मिले, तब घटना का पता चला।
विज्ञापन

शिवानी उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर निवासी नन्हे लाल की बेटी थी। नन्हे लाल बीते शुक्रवार शाम परिवार समेत ससुराल आए थे। पिता नन्हे लाल ने बताया कि दुकान तक जाने वाली पगडंडी के आसपास पानी भरा था, जिससे पैर फिसल गया। शिवानी अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed