{"_id":"6a8c8282068c2a053e0bf9d7","slug":"fir-against-eight-for-selling-pond-land-gonda-news-c-100-1-slko1028-164942-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तालाब की जमीन बेचने में आठ पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तालाब की जमीन बेचने में आठ पर एफआईआर
Mon, 24 Aug 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। तालाब की भूमि को फर्जी दस्तावेजों के जरिये दूसरे गाटा नंबर के रूप में दर्शाकर बेचने और उस पर कब्जा करने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला अदालत के आदेश के बाद दर्ज किया गया है।
न्यू मेवातियान कॉलोनी निवासी आफताब ने बताया कि उनके क्षेत्र में एक गाटे की भूमि राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि अब्दुल गफ्फार, रफीक और सत्तार निवासी मेवातियान ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर तालाब की जमीन को दूसरे गाटा में दर्शाया। इसके बाद दिनेश कुमार तिवारी निवासी धुसवा थाना धानेपुर, अंबरीश कुमार तिवारी निवासी धानेपुर और दूधनाथ निवासी बछईपुर थाना धानेपुर के साथ मिलकर जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया गया।
आरोप है कि आठ अप्रैल 2026 को उक्त भूमि एजाज अहमद और उनकी पत्नी तहरीन हक निवासी साहबगंज बड़गांव को बेच दी गई। इसके बाद तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी मिलकर शहर की कीमती जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। शिकायत के मुताबिक पहले नगर कोतवाली और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया गया।
विज्ञापन
नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि अब्दुल गफ्फार, रफीक, सत्तार, दिनेश कुमार तिवारी, अम्ब्रीश कुमार तिवारी, दूधनाथ, एजाज अहमद और तहरीन हक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।