फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theft in city

रिटायर्ड इंजीनियर के घर लाखों की चोरी

Sat, 26 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 26 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
theft in city
crime
 बिजली विभाग से रिटायर अधीक्षण अभियंता का बंद मकान चोर खंगाल ले गए। चोरों ने जेवरात, नगदी समेत कीमती सामान पार कर दिया। शिकायत के बाद पहुंची पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। नगर कोतवाली के करनपुर निवासी जीतनारायण पांडेय बिजली विभाग से अधीक्षण अभियंता के पद से रिटायर हुए हैं। वह 19 मार्च को मकान बंद कर होली मनाने के लिए बेटे के पास गाजियाबाद चले गए थे। शुक्रवार को वह अपने घर आए।
विज्ञापन


दरवाजे का ताला टूटा देखकर वह सन्न रह गए। भीतर घुसे तो सभी कमरों के लॉक टूटे हुए मिले। देखा तो आलमारी में रखे जेवरात, अंगूठी, चेन, कान का झाला, चांदी के बर्तन, पायल, भगवान लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति व दस हजार रुपये नगद गायब थे। शोरशराबे पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। लोगों की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के प्रभारी व सिपाही मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन करने के बाद पुलिस चोरों की खोजबीन में जुुट गई। जीतनारायण पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि वह चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed